आज रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक चंदौसी के अक्रूर जी प्लाजा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित रहे व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित कपड़े, जूते व ईंट भट्ठा पर जीएसटी दर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को वापस लेने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
पाठको को बताना उचित होगा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े जूते और ईट भट्टों पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया था। सरकार के इस निर्णय पर व्यापारी वर्ग आक्रोशित था तथा देश भर में व्यापारी वर्ग इसका विरोध कर रहा था। सरकार ने व्यापारी व उपभोक्ता हितो को दृष्टिगत रखते हुए कपड़े पर जीएसटी दर बढ़ाये जाने के निर्णय को स्थगित कर दिया है। जीएसटी दर बढाए जाने के सरकार के फैसले पर रोक लगाने के निर्णय पर बैठक में उपस्थित रहे वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में आयी आर्थिक मंदी से व्यापारी अभी तक उभर नहीं सका है, यदि ऐसे में सरकार जीएसटी दर को बढाती है तो व्यापार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव होगा। जीएसटी दर बढ़ाने के निर्णय को वापस लेने पर व्यापारियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इस बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, सागर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, शरद शर्मा, अनुज वार्ष्णेय, सुशील अग्रवाल, निशांत वार्ष्णेय, वरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, तुषार सोती आदि व्यापारी मौजूद रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
