मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।
प्राप्त जानकारी मूल रूप से जनपद सीतापुर का निवासी विजयपाल अपनी पत्नी सुमन और बेटी महक के साथ कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती निवासी चंद्रपाल के मकान में किराए पर रहता था। चंद्रपाल एक्सपोर्ट फर्म में पॉलिश का काम करता था। चंद्रपाल का नोएडा में रहने वाला भाई कुलदीप 3 दिन पहले ही उसके घर आया था।कल रविवार को फर्म की छुट्टी होने के कारण विजयपाल भी घर पर ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि कल रविवार की रात दोनों भाइयों ने साथ में बैठकर शराब पी और खाना खाया। कुछ देर बाद कुलदीप अपने बहनोई इंद्रजीत के घर सोने चला गया। विजयपाल भी अपने परिवार के साथ सो गया। विजयपाल की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे उसकी आँख खुली तो देखा कि विजयपाल वहाँ मौजूद नहीं था। सुमन ने कमरे से बाहर आकर देखा तो विजयपाल का शव टीनशेड में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सुमन अपने नंदोई इंद्रजीत के घर गई और उसने विजयपाल के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में इंद्रजीत और कुलदीप समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि उसके भाई के घुटने फर्श पर टिके हुए थे। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलवाकर मौके पर जांच पड़ताल करवाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
| अभी तक पाठक संख्या |
