सम्भल - दबंगो ने घर मे घुसकर की महिला से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, शिकायत करने पर की मारपीट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 03, 2022

सम्भल - दबंगो ने घर मे घुसकर की महिला से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, शिकायत करने पर की मारपीट

जिला संभल के केलादेवी थाना क्षेत्र में दो युवको द्वारा विधवा महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर में अकेली महिला को देख अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की और महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता मामले की शिकायत करने परिजनों के साथ थाने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने मारपीट व पथराव किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को केला देवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी विधवा महिला  घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के दो युवक घर में घुस आए और महिला को अकेली देख अश्लील हरकतें करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजन व आसपास के लोग दौड़े। परिजनों व ग्रामीणों को आता देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने घटना के सम्बन्ध में परिजनों को जानकारी दी। 


परिजन महिला को लेकर मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया लेकिन महिला व उसके परिजन नहीं माने। महिला व परिजनों के न मानने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पथराव किया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर गाँव पहुँची पुलिस को महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तहरीर दी है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या