कल सोमवार की देर शाम संभल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर श्रीलंका के एक चिकित्सक को हिरासत में लिया है।पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैंं। जांच में सामने आया कि चिकित्सक के वीजा की अवधि वर्ष 2019 में ही समाप्त हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीलंका का एक होम्योपैथिक चिकित्सक कई वर्ष पहले सम्भल आया था। चिकित्सक ने यहाँ संभल में क्लिनिक चलाना शुरू कर दिया था। संभल की एक युवती से निकाह कर 20 वर्ष पूर्व चिकित्सक यही बस गया था और डाक्टर नाजिर के नाम से क्लिनिक चलाने लगा था। डाक्टर व उसकी पत्नी के बीच लम्बे समय चल रहा है। पत्नी ने इस मामले की शिकायत भी की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवती ने डाक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की है। शासन के निर्देश पर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
हरकत में आयी पुलिस ने कल सोमवार की शाम क्लिनिक पर पहुँचकर डाक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है। ख़ुफ़िया एजेंसी व पुलिस डाक्टर से पूछताछ में जुटी है। डाक्टर ने निकाह करने के बाद अपना नाम बदल लिया था।
| अभी तक पाठक संख्या |
