नगीना - मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही एमए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 04, 2022

नगीना - मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही एमए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


कल सोमवार की शाम दबंगो ने एक छात्रा के दोस्त को बंधक बनाकर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना तहसील क्षेत्र के एक महाविद्यालय में एम ए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा कल शाम अपने दोस्त के साथ बाइक द्वारा मजार पर चादर चढाने गयी थी। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 3  चादर चढ़ाने के बाद वह अपने दोस्त के साथ लौट रही थी इसी दौरान करीब चार बजे पुरैनी लाइन किनारे गांव के दो लड़के मिले जिन्होंने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि  उन लड़कों ने मोनिश को गन्ने व बेल्ट से पीटकर बांधकर डाल दिया। छात्रा के दोस्त को बंधक बनाने के बाद युवक छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और निकल गए।


पीड़ित छात्रा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों ग्राम पुरैनी निवासी उमेर व इजहार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

web counter
अभी तक पाठक संख्या