गत दो तीन दिनो से सोशल मीडीया माध्यमो पर एक किशोर का तमंचे के साथ वीडीयो वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडीयो मे किशोर फिल्मी स्टाइल मे तमंचे मे कारतूस डालते व किसी को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। इस वीडीयो के वायरल होने के बाद से पुलिस महकमे मे हड़कम्प मचा हुआ है। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी किशोर सहित 5 लोगो को हिरासत मे लिया है। पुलिस वीडीयो मे दिखाये गये तमंचे को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
सोशल मीडीया पर वायरल हो रही यह वीडीयो लगभग एक माह पुरानी बतायी जा रही है। नहटौर थाना क्षेत्र के गाॅव पाली जट मे दो पक्षो मे खंभा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि यह वीडीयो उसी मे से एक पक्ष के लोगो द्वारा बनायी गयी है। वीडीयो मे एक किशोर तमंचे मे कारतूस डालते हुए तथा फिल्मी स्टाईल मे किसी को मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडीयो वायरल होने पर उच्चाधिकारियो ने नहटौर पुलिस का तत्काल कार्रवाई करने के आदेश जारी किये थे। पुलिस ने इस मामले मे कार्रवाई करते हुए पाॅच लोगो को हिरासत मे लिया है। हिरासत मे लिये गये 5 में से तीन छात्र है।
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडीयो मे दिखायी दे रहे किशोर व उसके साथियो को हिरासत मे लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |
