नौगांवा सादात - पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर किया विवाहिता से दुष्कर्म, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 05, 2022

नौगांवा सादात - पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर किया विवाहिता से दुष्कर्म, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जिला अमरोहा के थाना नौगांवा सादात निवासी एक विवाहिता ने छह माह बाद पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने आरोपित के परिजनों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गाँव निवासी विवाहिता ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि गत वर्ष 30 जुलाई की रात्रि लगभग नौ बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी। पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोसी सोजित सिंह ने उसे तमंचे  के बल पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पीड़िता के ससुराल वाले मौके पर आ गए थे। जिन्हें देख कर वह भाग गया था। उसके बाद 16 अक्तूबर को आरोपित अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा तथा फैसला करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीड़िता व उसके देवर के साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्द कहे। 


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोजित, रामौतार, किशनलाल, हेमराज, रोहताश व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौगांवा सादात शैलेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामला अनुसूचित जाति से संबंधित है इसकी जांच सीओ सदर विजय कुमार राणा द्वारा की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या