आज बुधवार को सुबह से ही हो रही हल्की बूंदाबांदी के बीच हिन्दु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एन.पी. सिंह के संयोजन में धामपुर में संकल्प यात्रा के आगमन व मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 2022 में एक बार फिर योगी नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लोगो से योगी आदित्यनाथ के लिये एकजुटता के साथ आगे आने का आहवान किया।
आज बुधवार को स्योहारा से शुरू हुई संकल्प यात्रा के धामपुर पहुंचने तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। संकल्प यात्रा में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर और पीलीभीत से आए योगी शांतिनाथ महाराज ने धामपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप और महात्मा ज्योतिबा फूले स्मारक पर माल्यार्पण किया। यात्रा के धामपुर आगमन पर कार्यक्रम संयोजक डा. एन.पी. सिंह के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ संकल्प यात्रा पीपलसाना स्थित श्रीराम इंस्टीटयूट में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में पंहुची जहां संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने खराब मौसम के बावजूद भी कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रदेश में 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है उन्होंने युवा शक्ति से योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करने का आहवान किया।
| अभी तक पाठक संख्या |