कल शनिवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के अहमदनगर का निवासी ईश्वेन्द्र जो ट्रक चालक है कल देर रात बाइक से जसपुर फैजुल्लागंज मार्ग से होकर ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र के अहमदनगर का निवासी ईश्वेंद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह एक प्राइवेट फैक्ट्री में ट्रक चालक है। कल शनिवार की रात ईश्वेंद्र सिंह बाइक से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था। बाइक जसपुर मोड़ पर अनन्या फिलिंग स्टेशन के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। ईश्वेंद्र सिंह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
देर रात ट्रक चालक ईश्वेद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
|
अभी तक पाठक संख्या |
