रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर मे सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 16, 2022

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर मे सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी


गत रात्रि जिला रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सो रहे एक किसान को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने पर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर परिचितों के साथ हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहजादनगर थाना क्षेत्र के गाँव झुनइया निवासी सोरन सिंह आयु 58 वर्ष खेती करते थे। सोरन सिंह तीन बेटों के साथ गांव में ही बने घर में रहते थे। परिजनों के अनुसार कल शनिवार की रात सोरन सिंह करीब नौ बजे खाना खाया था और इसके बाद घर के बाहर के हिस्से में बने एक बिना दरवाजे वाले कमरे में सोने चले गए थे। आज रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी बेटी भूरी जब झाड़ू लगाने के लिए कमरे में पहुंची तो वहाँ सोरन सिंह का शव पड़ा देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने देखा कि सोरन सिंह का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। सोरन सिंह के कान के बराबर से गोली मारी गई थी।


थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों से जानकारी की जा रही है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर उसके परिचितों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या