आज रविवार को पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के झालू रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर निर्धनों को कंबल वितरित किये गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तेजपाल सिंह व प महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा राखी सिंह ने अपने हाथों से गरीबो को कंबल वितरित किये।
पाठको को बताना उचित होगा कि पत्रकार सुरक्षा फाउंडेशन की स्थापना पत्रकारों के हितो की रक्षा के उद्देश्य से की गयी थी, परन्तु ये संस्था अब समाज सेवा के कार्यो में भी बढ़चढ़कर भागीदारी कर रही है। इसी क्रम में आज फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गरीबो व बेसहाराओं को निशुल्क कंबल वितरित किये गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष एडवोकेट तेजपाल सिंह ने कहा कि मानव मात्र की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यो को समर्पित फाउंडेशन भविष्य में वृद्ध आश्रम व अनाथालय भी खोलने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है ताकि बेसहारा वृद्धो व अनाथो को आश्रय प्रदान किया जा सके। महिला विंग की राष्ट्रिय अध्यक्षा राखी सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती सर्दी जो जानलेवा साबित हो रही है के बीच गरीबो को कंबल वितरित कर उन्हें जो आत्मिक सुख मिला है उसके वर्णन के लिए शब्द भी उनके पास नहीं है। उनका कहना था कि गरीबो की दुआएं ही उनकी सच्ची पूंजी है और वे संस्था माध्यम से हमेशा मानव मात्र की सेवा हेतु कार्यरत रहेंगी।
इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष कपिल रस्तोगी जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन, जिला महासचिव मोहित कुमार, जिला सचिव मिर्जा बेग, जिला उपाध्यक्ष साजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। कंबल मिलने पर गरीब बेसहारा लोगों ने पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन का किया आभार व्यक्त किया।
| अभी तक पाठक संख्या |
