प्राप्त जानकरी के अनुसार मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोर को बीते करीब दो-तीन माह पूर्व गांव के युवक बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए थे। मंदबुध्दि किशोर को जंगल ले जाकर युवको ने जबरन कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो भी बना ली और बीते दो दिन पूर्व इस वीडियो को आरोपियों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। तेजी से वायरल हो रही वीडियो की जानकारी जब किशोर के परिजनों को हुई तब उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने पीड़ित से मामले की जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन बदजुबान किशोर आरोपी युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। किशोर के साथ घटित हुई घटना की जानकारी परिजनों ने चौकी पुलिस को देते हुए मामले की तहरीर सौंपकर जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चौकी प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |
