आज बुधवार की सुबह गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने कॉलेज जा रहे दो बाइक सवार एनसीसी कैडेट सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा उनकी बाइक के पंचर होने के बाद गिरने के कारण हुआ। बाइक गिरते ही एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गणतंत्र दिवस की सुबह बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी राहुल पुत्र महावीर और सचिन पुत्र पूरन सिंह जो सम्भल के हिंद इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र व एससीसी कैडेट थे। आज बुधवार को कॉलेज में एनसीसी की परेड थी। दोनों बाइक द्वारा एनसीसी परेड में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में पहुंचे तब ही अचानक बाइक के अगले टायर में पंचर हो गया। पंचर होने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
| अभी तक पाठक संख्या |