रामपुर - पुलिस व पशु तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से हुआ घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 22, 2022

रामपुर - पुलिस व पशु तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से हुआ घायल

newsindia17

आज मंगलवार की सुबह जनपद रामपुर की शाहबाद पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के पास से अवैध हथियार बरामद किये गए है। तस्करो की गाड़ी से दो गौवंशीय पशु भी मिले है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 3 बजे आंवला मार्ग पर एसओजी टीम ने एक महिंद्रा पिकअप का पीछा किया। इस महिंद्रा पिकअप में दो गौवंशीय पशु भरे थे। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय तोमर भी पशु तस्करो की घेराबंदी करने को आंवला रोड पर पहुँच गए। महुनागर मोड़ के पास पहुंचे तस्कर दोनों ओर से पुलिस से घिर चुके थे। पुलिस के घिर चुके पशु तस्करो ने महुनागर की ओर भागने का प्रयास किया और इसी दौरान पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। 

शाहबाद कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पशु तस्कर का नाम नावेद पुत्र असलम कुरैशी निवासी गाँव टोड़ीपुरा, थाना क्षेत्र टांडा व दूसरे गिरफ्तार आरोपित का नाम मुस्लिम पुत्र कलुआ निवासी गाँव टोड़ीपुरा, थाना क्षेत्र टांडा है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस, एक महिंद्रा गाडी जिसमे दो गौवंशीय पशु भरे हुए थे बरामद किये गए है। बताया गया कि आरोपित जंगल  वाले आवारा पशुओ को गाड़ी में भरकर ले जाते है तथा उनका वध कर मांस बेचने का काम करते है।  
web counter
अभी तक पाठक संख्या