आज बुधवार की सुबह धामपुर थाना क्षेत्र के गाँव अमखेड़ा मे एक किसान का शव संदिग्ध परिस्तिथियों मे खेत मे पड़ा मिलने पर सनसनी फ़ैल गयी। किसान का शव पड़ा मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले मे मृतक के परिजनो ने जमीन के विवाद के चलते हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम परमावाला का निवासी जयप्रकाश आयु 40 वर्ष पुत्र दलपत अविवाहित था और उसने कुछ समय पूर्व अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। इसके बाद वह पास के गांव अमखेड़ा निवासी अपने साढ़ू के घर आकर रहने लगा था। जयप्रकाश के भाई अशोक कुमार ने बताया कि जयप्रकाश ने अपनी जमीन का सौदा एक रिश्तेदार से किया था। बताया गया कि रिश्तेदार द्वारा पूरा पैसा दिए जाने के बाद भी जमीन का बैनामा नही किया गया था। इसी को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था।
कल मंगलवार को भी जयप्रकाश खेत पर गया था मगर वापस नही आया था। आज बुधवार की सुबह जंगल गए कुछ ग्रामीणो ने उसका शव खेत मे पड़ा देखा। घटनास्थल के पास ही एक जहरीले पदार्थ का डिब्बा भी पड़ा मिला है। प्रारंभिक जाँच में मृतक के शरीर पर किसी चोट का कोई स्पष्ट निशान नही मिला है। ग्रामीणो ने चर्चा है कि ये मामला पूरी तरह से संपत्ति के विवाद से जुड़ा हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

