नहटौर - दबंगो ने बेचीं गयी बेचीं गयी भूमि पर खड़े पेड़ो का किया कटान, भूमि स्वामियों ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 23, 2022

नहटौर - दबंगो ने बेचीं गयी बेचीं गयी भूमि पर खड़े पेड़ो का किया कटान, भूमि स्वामियों ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार


8 वर्ष पूर्व बेची गई कृषि भूमि पर दंबगों ने पुन: कब्जे का प्रयास करते हुए उस पर खडे यूकेलिप्टिस के पेड़ कटवाने शुरू कर दिये । जिसकी शिकायत वर्तमान भूमि स्वामियों ने एसडीएम धामपुर से की। सूचना पर मौके पर पहुँची राजस्व विभाग की टीम व पुलिस ने पेड़ो का कटान रुकवा दिया। इससे आक्रोशित आरोपियों ने उक्त भूमि पर निर्माणधीन कमरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिये। विरोध करने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो गये। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 


जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव बेगराजपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र कृष्ण अवतार ने अपनी कृषि भूमि खसरा संख्या 76 को 2014 में हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव नवादा तुला निवासी कपिल को बेच दी थी। जिसे 2020 में कपिल से करनवीर सिंह पुत्र तुकाराम निवासी बेगराजपुर तथा कोमन सिंह पुत्र रोहिताश निवासी पाली जट्ट तथा देवेन्द्र सिंह निवासी मौ.होलीयान नहटौर ने संयुक्त रूप से खरीद लिया था। लेकिन जमीन से बेदखल हुए धर्मेन्द्र की नियत में खोट आ गई तथा उसने दबंगता के बल पर उस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। क्रेताओं को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया तथा तत्कालीन एसडीएम से इसकी शिकायत की। फिलहाल मामला तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके आरोपी धर्मेन्द्र ने बुद्धवार को उक्त भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के 82 पेड़ों को कटवाना शुरू कर दिया। पता लगने पर क्रेताओं ने शिकायत एसडीएम व तहसीलदार से की। जिनके आदेश पर हलका लेखपाल व पुलिस ने पेड़ों के कटान को रुकवा दिया। आरोप है कि इससे आक्रोशित धर्मेन्द्र ने उक्त भूमि पर निर्माणधीन कमरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिये। आरोप यह भी है कि आरोपी अपनी एक दलित महिला मित्र से उन पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप लगाने की धमकी दे रहा है। 


क्रेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
web counter
अभी तक पाठक संख्या