ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (इकाई जनपद बिजनौर) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को हीमपुर दीपा स्थित दयानंद जनता इंटर कॉलेज के सभागार मे आयोजित की गयी। इस सभा मे उपस्थित रहे पदाधिकारियो व सदस्यो ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन मे अनुशासन बनाये रखने के साथ ही आगामी कार्यक्रमो को लेकर कड़े निर्णय लिए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (इकाई जनपद बिजनौर) की उक्त बैठक मे आगामी 27 मई को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक मनाने पर गहन चर्चा की गयी। बैठक मे उपस्थित रहे वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को जिला मुख्यालय पर ही भव्य रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का उपस्थित रहे सभी सदस्यो ने एकमत से अनुमोदन किया।
इसके साथ ही संगठन में सक्रियता बनाए रखने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला भी बैठक के दौरान लिया गया। संगठन के कार्यों में निष्क्रियता बरतने और कार्यक्रमों में सहयोग न देने के वाले 10 सदस्यों को 6 माह के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। पदाधिकारियो द्वारा की गयी इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन मे अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक मे उपस्थित रहे पदाधिकारियो व सदस्यो ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह द्वारा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बिजनौर डा0 भानु प्रकाश वर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक मे उपस्थित रहे प्रदेश महामंत्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि डा0 भानु प्रकाश वर्मा के मंडल अध्यक्ष बनने पर संगठन मंडल मे भी मजबूत आधार मिलेगा तथा इनके कुशल नेतृत्व व सभी को साथ लेकर चलने की विचारधारा के चलते संगठन का तेजी से प्रसार हो सकेगा। बैठक में उपस्थित रहे सभी सदस्यो ने करतल ध्वनि से डा0 भानु प्रकाश वर्मा का स्वागत किया और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
प्रदेश महामंत्री नरेश पाल सिंह ने गत 15 मार्च को नूरपुर में संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के लिए बिजनौर टीम की पीठ थपथपाई। बैठक के दौरान इस सम्मेलन के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा भी पटल पर रखा गया।
कार्यक्रम के अंत में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिला संरक्षक नरेश भास्कर के पिता, बढ़ापुर के पत्रकार साथी सोनू सैनी के पिता और धामपुर के पत्रकार साथी महेश शर्मा की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष डा0 राहुल चौधरी, जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री कमल सिंह, सरदार गुणवंत सिंह, शेर सिंह चौधरी, नसीम सैफी, मन्नान सैफी, हेमेंद्र सिंह, पवन चौधरी, नरेश फौजी सहित दर्जनों पत्रकारों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भानु प्रकाश वर्मा ने की और सफल संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

