नहटौर - दोस्त ने दोस्त को ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 23, 2022

नहटौर - दोस्त ने दोस्त को ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा


नगर की सीमा से सटे जंगल में बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक ने दूसरे पर ईंटों से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता लगने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ अजय कुमार अग्रवाल तथा कोतवाल सतेंद्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुँचे। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव तरकौला निवासी सरदार नबाब सिंह पुत्र सरदार बलजेन्दर सिंह का नहटौर-नूरपुर रोड स्थित वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे कृषि भूमि है। जिस पर उसने नौकरों के रुकने के लिए एक झोपड़ी बना रखी है। बताया जाता है कि आज बुधवार की देर शाम क्षेत्र के गाँव लतीफपुर चौहरा निवासी कपिल पुत्र कमल व जॉनी पुत्र हरिसिंह उक्त स्थान पर पहुंचे तथा शराब पीने लगे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बढ़ने पर जॉनी ने ईंटों से प्रहार कर कपिल को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा आरोपी जोनी को हिरासत में ले लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 


एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह व सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। घटना के संबंध में एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक व आरोपी सजातीय तथा दोस्त थे। दोनों ही शराब के आदि थे। मौके पर मौजूद रहे एसपी पूर्वी ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आरोपी जॉनी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या