नहटौर - भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली रैली, योगी - मोदी जिंदाबाद के नारो से गूंजा नगर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 06, 2022

नहटौर - भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली रैली, योगी - मोदी जिंदाबाद के नारो से गूंजा नगर

आज बुधवार 6 अप्रैल  को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने रैली निकाली। रैली के दौरान भाजपाइयों द्वारा लगाए जा रहे योगी - मोदी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।


आज नगर में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने रैली निकाली। रैली के दौरान भाजपाइयों का जोश देखते ही बनता था। इस दौरान सभी के हाथों में भाजपा का झंडा व होंठो पर भाजपा जिंदाबाद के नारे थे। मुख्य बाजार से प्रारम्भ हुई ये रैली मोहल्ला होलियान जाकर समाप्त हुई। पाठकों को बताना उचित होगा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। उससे पहले इसे जनसंघ के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना की थीं।


रैली में मुख्य रूप से क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धान्त जैन, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल (बाबा), भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, अरविन्द जोशी, राकेश अग्रवाल, अशोक चंद्रा, अनमोल वर्मा, लवली त्यागी आदि मौजूद रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या