अमरोहा - पुलिस लिखी कार ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार महिला की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत, पति व पुत्री गंभीर घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 21, 2023

अमरोहा - पुलिस लिखी कार ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार महिला की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत, पति व पुत्री गंभीर घायल

www.newsindia17.com

कल बुधवार की देर रात अमरोहा देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लिखी एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। अतरासी रेलवे पुल पर हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला की पुल से 25फिट नीचे गिरकर मौत हो गयी। इस दुर्घटना में महिला का पति व 4 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल ने भर्ती कराया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव इमली वाली मढ़ैया निवासी नरेश कुमार की भतीजी की बबीता उर्फ़ वंदना की शादी अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव जलालपुर बक्काल निवासी सत्येंद्र सैनी के साथ हुई थी। वर्तमान में दंपत्ति के 4 वर्षीय एक पुत्री तानी भी है। गत रात्रि सत्येंद्र सैनी अपनी पत्नी वंदना व पुत्री तानी के साथ बाइक द्वारा इमली वाली मढ़ैया आ रहे थे। अतरासी फ्लाईओवर पुल पर एक तेज रफ़्तार कार जिस पर पुलिस लिखा था ने बाइक को टककर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगने पर वंदना आयु 35 वर्ष हवा में उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इस दुखद घटना में वंदना की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सत्येंद्र व पुत्री तानी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गयी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। अमरोहा देहात पुलिस में वंदना के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। सर्किल सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार महिला कि पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। हादसे में घायल हुए महिला के पति व बेटी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतका के ताऊ की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ये घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गयी। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या