![]() |
अभी तक पाठक संख्या |
गुरुवार, अप्रैल 24, 2025
Home
Distt. Bijnor News
नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वाँछित 2 महिलाओ समेत 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वाँछित 2 महिलाओ समेत 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वाँछित 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो मे दो महिलाये व एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने तीनो अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गाँव पुट्ठी पुट्ठा में मकान के छज्जे को लेकर अंकुर और बिजेन्द्र पक्ष में कुछ कहासुनी हो गयी थी और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षो की महिलाओं के बीच छतों से पथराव हुआ था। इसके साथ ही पुरुषों के बीच भी जमकर लाठी-डंडे चले थे और पथराव हुआ था। इस घटना में एक पक्ष की रामरती आयु 75 वर्ष पत्नी होशियार सिंह, अंकुश आयु 30 वर्ष पुत्र होशियार सिंह, रीता आयु 26 वर्ष पुत्र अंकुश व प्रियंका आयु 20 वर्ष पत्नी जय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुनिल आयु 55 वर्ष, विजेन्द्र आयु 45 वर्ष पुत्र खेम सिंह, पिंकी आयु 45 वर्ष पत्नी विजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सको ने रामरती को मृत घोषित कर दिया था।अन्य सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना मिलने पर सीओ सर्वम सिंह ने भी सीएचसी पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी ली थी औरआवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
उक्त घटना के सम्बन्ध मे गत 23 अप्रैल को सुनील कुमार पुत्र खेमचन्द निवासी ग्राम पुठ्ठा-पुठ्ठी द्वारा थाना नहटौर पर एक तहरीर दी गयी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि अंकुश कुमार सैनी पुत्र होशियार सिंह, रीता पत्नी अंकुश कुमार व प्रियंका पत्नी जयसिंह निवासीगण ग्राम पुठ्ठा-पुठ्ठी ने दीवार पर बने छज्जे को लेकर उसके परिजनो के साथ गली गलौज की तथा विरोध करने पर जान से मारने की नियत से उसके भाई बिजेन्द्र सिंह व पत्नी पिंकी के उपर लाठी डण्डो व धारदार हथियारो से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आयी है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज उक्त मामले मे वांछित तीनो अभियुक्तो अंकुर कुमार सैनी पुत्र होशियार सिंह, रीता पत्नी अंकुर व प्रियंका पत्नी जय सिंह को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह, उप निरीक्षक हरिप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश चंद वर्मा, कांस्टेबल अमित मलिक, उपेंद्र सिंह, विशाल कुमार, महिला कांस्टेबल रश्मि व रेखा शामिल रहे।
Tags
# Distt. Bijnor News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
Distt. Bijnor News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
at
4/24/2025 10:38:00 pm

Tags:
Distt. Bijnor News