मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - रास्ते के विवाद को लेकर आपस मे भिड़े दो पक्ष, छत पर चढ़कर एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 02, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - रास्ते के विवाद को लेकर आपस मे भिड़े दो पक्ष, छत पर चढ़कर एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र मे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस पत्थरबाजी मे 3 लोग घायल हुए है। इस मामले में पुलिस द्वारा 5 लोगो को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में घायल हुए लोगो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव लालूवाला मे आरिफ पुत्र चंदा का मकान बन रहा है। इस मकान पर लिंटर डालने में प्रयोग होने वाला शटरिंग का सामान व रेता बजरी आदि वही रास्ते मे पड़ा हुआ था। आज शुक्रवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले इमरान व सलमान बाइक द्वारा जा रहे थे। रास्ते में सामान पड़ा होने पर इन्हे दिक्क्त का सामना करना पड़ा और इसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। ये कहासुनी गाली गलौज तक और अंत मे मारपीट तक जा पहुँची। इसी दौरान इमरान पक्ष व आरिफ पक्ष के कुछ लोगो ने छत पर चढ़कर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना से गाँव मे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना मे 3 लोग घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दोनो पक्षों के बीच हो रही पत्थरबाजी को रुकवाया। स्थानीय निवासियो ने पुलिस को बताया कि दोनो पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। उस समय भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। आज शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया कि इस मामले मे आरिफ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर शमशाद, अरमान, इमरान, रेहान व सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी गाँव से फरार है। आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या