पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियों का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे चाँदपुर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौवंशीय पशु का मांस बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। महिला के अन्य साथियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गयी महिला गौवंशीय पशु का माँस बेच रही थी। गिरफ्तार की गयी महिला के पास से गौवंशीय पशु का माँस, तराजू बाट व कटान के उपकरण बरामद किये गए है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे महिला ने अपना नाम महजबी पत्नी मोहम्मद युसूफ, निवासी ग्राम खेड़की, थाना क्षेत्र चाँदपुर बताया। महिला के पास से बरामद किये गए माँस के बारे पर पूछने पर उसने बताया कि माजिद उर्फ़ भूरा व साजिद पुत्रगण नसीम, निवासी ग्राम मसीत, थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा घुमंतु गौवंशीय पशुओ का कटान करते है। महिला के अनुसार गत रात्रि भी उन्होंने कटान किया था और गौवंशीय पशुओ का माँस बेचने के लिए उसे देकर गए है।
गिरफ्तार की गयी अभियुक्ता का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है तथा उसके साथियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक भूषण कुमार, कांस्टेबल धन सिंह, राजकुमार, इंसाद, असलम और महिला कांस्टेबल दिशा सैनी शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |