भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजनौर मे विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। रामलीला मैदान से निकाली गयी इस शोभायात्रा मे ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी क्रम मे ब्राह्मण समाज के तत्वाधान मे नहटौर नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित शिव मंदिर मे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे भक्तो ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज रविवार को नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित शिव मंदिर मे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ मे मुख्य यजमान के रूप में आशु कौशिक व उनकी पत्नी एडवोकेट आकांशा भारद्वाज उपस्थित रही। हवन यज्ञ का कार्यक्रम पंडित शानू शर्मा जी द्वारा विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। सुबह के समय किये गए इस अनुष्ठान मे ब्राह्मण समाज के साथ ही अन्य भक्तजन भी बड़ी मात्रा मे उपस्थित रहे। सभी ने भगवान परशुराम को पूजा अर्चना की तथा वर्तमान मे विश्व भर मे चल रही अस्थिरता व शांति को देखते हुए शांति की कामना की। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश दत्त शर्मा, बीना शर्मा, अभिषेक कौशिक, नक्षत्र कौशिक, तिथिक्षा कौशिक, प्रकाश चंद्र शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय कुमार शर्मा, आभा शर्मा, रजत कौशिक, शुभम भारद्वाज, विश्वास मित्रा, सुधीर शर्मा, बब्बू शर्मा, कपिल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, रजनीश शर्मा, राकेश अग्रवाल, उत्सव शर्मा, लवी शर्मा, मनी शर्मा, उमेश शर्मा, हिमांशु गौतम, एडवोकेट सौरभ मुनि त्यागी, राकेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, कान्हा वर्मा, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |