![]() |
विलाप करते परिजन व इनसेट में दीक्षा सिंह की फाइल फोटो |
सोमवार, मई 05, 2025
Home
Distt. Badaun News
इस्लामनगर/जिला बदायूँ - शादी से एक दिन पहले दिल का दौरान पड़ने से हुई दुल्हन की मौत, डोली की जगह उठी अर्थी, शादी की खुशियाँ मातम मे बदली
इस्लामनगर/जिला बदायूँ - शादी से एक दिन पहले दिल का दौरान पड़ने से हुई दुल्हन की मौत, डोली की जगह उठी अर्थी, शादी की खुशियाँ मातम मे बदली
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ से झकझोर देने वाला एक मामला सामनेआया है। यहाँ शादी से कुछ घंटे पहले ही दिल का दौरा पड़ने के कारण दुल्हन की मौत होने पर शादी की खुशियाँ मातम मे बदल गयी। युवती की आज सोमवार को बारात आनी थी। युवती के परिजनो द्वारा इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नही दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गाँव नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की बड़ी बेटी दीक्षा सिंह आयु 22 वर्ष बीए की छात्रा थी। दिनेश पाल सिंह ने दीक्षा की शादी सौरभ निवासी शिवपुरी, मुरादाबाद के साथ तय की थी। निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार आज सोमवार को दीक्षा की बारात आनी थी और इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। कल रविवार को हल्दी व मेहँदी का कार्यक्रम हुआ था और दीक्षा ने देर रात तक अपने परिजनो के साथ डांस किया था। देर रात परिजनो ने दीक्षा से कहा कि वह आराम कर ले। इसके बाद दीक्षा अपने कमरे मे चली गयी थी। कुछ देर बाद घबराहट होने व चक्कर आने पर उसने अपने पिता को इस बारे मे बताया। इस पर दिनेश पाल ने कहा कि शायद थकान के कारण ऐसा हो रहा है, कुछ देर आराम कर लो सब सही हो जायेगा। इसके बाद दीक्षा बाथरूम गयी और वही दिला का दौरा पड़ने पर उसकी मौत हो गयी। दीक्षा के काफी देर तक वापस न आने पर उसकी माँ सरोज ने उसे आवाज दी मगर कोई जबाब नही मिला। इसके बाद परिजनो व रिश्तेदारो ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि दीक्षा नीचे गिरी हुई थी। परिजनो को लगा कि थकान के कारण दीक्षा बेहोश हो गयी है। परिजनो द्वारा काफी प्रयास किये जाने के बाद भी दीक्षा नहीं उठी। अब परिजनो को चिंता हुई और उन्होंने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक के आने तक दीक्षा की साँसे थम चुकी थी।
परिजनो द्वारा सूचना दिए जाने पर वर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुँच गए। परिजनों ने इस बारे मे पुलिस को कोई सूचना नही दी है। परिजनों के अनुसार दीक्षा के दिल मे बचपन से ही छेद था। उसका कई चिकित्सको से उपचार कराया गया था। दिल्ली के चिकित्सक से कराये गए उपचार के बाद दीक्षा स्वस्थ हो गयी थी और दवाई भी बंद कर दी गयी थी। शोकाकुल वातावरण में दीक्षा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दीक्षा के छोटे भाई वंश ने उसे मुखाग्नि दी। दीक्षा की मौत के बाद से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नही दी गयी है।
Tags
# Distt. Badaun News

About न्यूज़ इंडिया 17, हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल के लिए रामनिवास मौर्य जिला प्रभारी बदायूँ /उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
Distt. Badaun News
By
न्यूज़ इंडिया 17, हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल के लिए रामनिवास मौर्य जिला प्रभारी बदायूँ /उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
at
5/05/2025 09:08:00 pm

Tags:
Distt. Badaun News