पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में नशीले पदार्थो की तस्करी व क्रय विक्रय को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंडावली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। मंडावली पुलिस ने नशीले पदार्थो की तस्करी मे लिप्त दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार किये गए दोनो अभियुक्तो के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
उक्त मामले मे गिरफ्तार किये गए आरोपियो के नाम प्रतीक मित्तल पुत्र स्व0 मुकेश मित्तल निवासी आर्य नगर, मुरादाबाद व ऋषभ कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी श्रीनगर, जिला पौड़ी, उत्तरांचल है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो की कब्जे से डेढ़ किलो चरस व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किये गए दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर दुहुण, दीपक व कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |