.jpg) |
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व इनसेट मे मृतक की फाइल फोटो |
जिला बदायूँ के उझानी थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मौके से मिले एक सुसाइड नोट मे युवक ने इस घटना के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परविंदर पाल आयु 32 वर्ष पुत्र सियाराम, निवासी मोहल्ला अहीरटोला, उझानी खेती करता था। बताया गया कि परविंदर पाल का किसी बात को लेकर अपने परिजनों के साथ विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते परविंदर काफी परेशान था। कल शनिवार की रात फसल की सिंचाई करने खेत पर गए परविंदर ने एक नीम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पास के खेत मे काम कर रहे परविंदर पाल के चाचा राय सिंह ने पेड़ से लटका शव मिलने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुँच गए। घटना की सूचना मिलने पर परविंदर की ससुराल पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे। यहाँ परविंदर व उसके ससुराल पक्ष वालो के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। परविंदर के ससुराल वालो ने उसके परिजनो पर आत्महत्या हेतु उकसाये जाने का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को परविंदर की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट मे उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 |
अभी तक पाठक संख्या |