पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो कर क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे जनपद की हल्दौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले मे वाँछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि उक्त सम्बन्ध मे एक तहरीर थाने पर प्राप्त हुई थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि ओसाफ पुत्र मोमिन, निवासी मौहल्ला पीरजादान, झालू द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के ईष्ट के बारे मे अभद्र टिप्पणी की गयी है। हल्दौर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी थी।
पुलिस द्वारा की गयी मामले की जाँच के उपरांत आज रविवार को उक्त मामले मे वांछित अभियुक्त ओसाफ पत्र मोमीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक सुभाष कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल शुभम राठी शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |