पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती आज सोमवार को महुआ स्थित जनता इंटर कॉलेज मे बड़े ही धूमधाम से महिला सशक्तिकरण को समर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवेंद्र पाल सिंह द्वारा अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धिया बताई गयी तथा छात्राओं हेतु दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता को भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी। उन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया तथा अपने जीवन काल में राज्य की सीमाओं से बाहर भारत भर में मंदिरो, घाटों, बावड़ियों व कुंओ का निर्माण कराया। उनके समय मे ही काशी विश्वनाथ में शिवलिंग की स्थापना की गयी। शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण हेतु भी विभिन्न कार्य किये। उनके समय मे ही महिलाओ को शिक्षा का अधिकार मिला।
इस अवसर पर छात्राओं हेतु आयोजित की गयी दौड़ प्रतियोगिता मे कक्षा 7 की छात्रा मिस्बा ने प्रथम, कक्षा 8 की छात्रा सोनी के द्वितीय व कक्षा 8 की छात्रा सृष्टि त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता मे कक्षा 11 की छात्रा चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियो की पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के कुशल व सफल आयोजन मे विद्यालय के प्रवक्ता रजनीश कुमार, कुलदीप कुमार व भाजपा कार्यकर्ता संजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |