Rajasthan: संविधान को कमजोर करने में लगे हैं भाजपा के लोग: डोटासरा  - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मई 20, 2025

Rajasthan: संविधान को कमजोर करने में लगे हैं भाजपा के लोग: डोटासरा 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई, हर नागरिक को संविधान का सुरक्षा कवच दिया। लेकिन सत्ता में बैठे भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने में लगे हैं। दलित, आदिवासी और पिछड़ों के अधिकार छीनना चाहते हैं। एजेंसियों के दुरुपयोग से लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलना चाहते हैं।

जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया एवं बाबासाहेब के संविधान की हर हाल में रक्षा का संकल्प लिया। सभा में एआईसीसी सचिव सह-प्रभारी चिरंजीव राव, जयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, पीसीसी पदाधिकारीगण, विधायकगण, स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें