आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए:  Rahul Gandhi - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 28, 2025

आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए:  Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश के संविधान को लेकर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अब बोल दिया कि आरएसएस और बीजेपी बहुजनों और गरीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि आरएसएस का नकाब फिर से उतर गया। संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है।

आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। ये बहुजनों और गरीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताकतवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है। आरएसएस ये सपना देखना बंद करे - हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे। हर देशभक्त भारतीय आखिरी दम तक संविधान की रक्षा करेगा।

PC:siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें