Rajasthan: हनुमान बेनीवाल का अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान, वसुंधरा राजे के बारे में भी बोल दी ये बात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 28, 2025

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल का अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान, वसुंधरा राजे के बारे में भी बोल दी ये बात

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ षडयंत्र को लेकर दिए बयान पर अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज जोधपुर एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कई मुद्दों को लेकर बात की है।

इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल के खिलाफ षडयंत्र वाले दावे पर बड़ी बात कही है। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए बोल दिया कि अशोक गहलोत खुद ही षडयंत्र रच रहे होंगे, बिना गहलोत के भाजपा षड्यंत्र नहीं रच सकती।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया के सामने इस संबंध में बोल दिया कि अगर मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बीजेपी के विधायक तैयार होते हैं, इसका मतलब गहलोत साहब से कोई बात हुई होगी। बेनीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए बोल दिया कि पहले वसुंधरा ने गहलोत साहब को विधायक दिए थे।

यह तो राजस्थान में होता आया है, कोई नई बात नहीं है। हनुमान बेनीवल ने भी बोल दिया कि खुद सीएम भजनलाल शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस के नेता रात के अंधेरे में उनसे मिलते हैं। हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान प्रदेश की भजनलाल सरकार को भी घेरा है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें