कुंवरगांव/जिला बदायूँ - 15 वर्ष पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो के बीच जमकर चले लाठी डंडे हुआ पथराव, 01 महिला समेत 2 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, नवंबर 21, 2025

कुंवरगांव/जिला बदायूँ - 15 वर्ष पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो के बीच जमकर चले लाठी डंडे हुआ पथराव, 01 महिला समेत 2 घायल

www.newsindia17.com
घायल पति पत्नी 

जिला बदायूँ के कुंवरगांव थाना क्षेत्र मे आज शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 15 वर्ष पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनो पक्षो के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव मे गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


थाना क्षेत्र के गाँव खासपुर गौटिया के निवासियो ने बताया कि गाँव निवासी दन्ने और सूरजपाल के बीच पिछले करीब 15 वर्ष से रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणो का कहना है कि पूर्व मे भी कई बार दोनो पक्षो के बीच मारपीट की घटनाये हुई है मगर पुलिस केवल शांति भंग मे चालान तक सीमित रही। ग्रामीणो का कहना है कि इसी के चलते दोनो पक्षो के हौंसले बुलंद होते गए। ग्रामीणो के अनुसार बुधवार को भी दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिस पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। सूरजपाल का आरोप था कि उसके बिसौली से वापस आने के दौरान दन्ने व इसके दो साथियो ने उसके साथ मारपीट की है। दूसरी ओर दन्ने का कहना था कि सूरजपाल ने उसके घर मे आकर मारपीट की है। पुलिस ने दोनो पक्षों से प्राप्त शिकायत के आधार पर 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इन आरोपियो की तलाश मे जुटी थी।


इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस संघर्ष में सूरजपाल पक्ष के जुगेंद्र और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआत में गांव के लोगों ने फायरिंग की भी सूचना पुलिस को दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


थाना क्षेत्र के गाँव मे पथराव और फायरिंग की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कौशिक भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया, "दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है और दो लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की बात गलत पाई गई है। मारपीट के बाद पथराव हुआ है।" उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या