डिडौली/जिला अमरोहा - शादी की बात करने आये प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, नवंबर 30, 2025

डिडौली/जिला अमरोहा - शादी की बात करने आये प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा की डिडौली थाना पुलिस ने शादी की बात करने आये प्रेमिका के भाई को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैतली निवासी मुनव्वर इस समय अपने परिवार के साथ डिडौली में रहते हैं। उनकी बेटी रेखा रानी करीब दो साल पहले जयपुर में नीट की तैयारी करने गई थी। इसी दौरान रेखा की मुलाकात ताविश रजा, निवासी मोहल्ला टंकी, जोया केसे हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों बात करने लगे और एक दूसरे के करीब आ गए। इस समय रेखा घर पर रहती है जबकि ताविश रजा अभी भी नीट की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि गत 8 नवंबर की दोपहर रेखा रानी का भाई अरमान सोनू उसके प्रेमी ताविश रजा के घर पहुंचा और बहन से शादी करने या फिर उसका पीछा छोड़ने की बात कही। इसी बीच अरमान ने आज ही निकाह करने के लिए कहा जिस पर दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान ताविश ने जान से मारने की नीयत से अरमान को गोली मार दी। गोली अरमान के हाथ में पार होकर कंधे में जा लगी थी। घटना के बाद ताविश रजा घर से भाग गया था।


सूचना पर पहुँची डिडौली पुलिस ने घायल अरमान सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। इस दौरान गोली सोनू के फेफड़ों में फंस गई थी। ऑपरेशन से गोली निकलने के बाद सोनू पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी ताविश की गिरफ्तारी पर एसपी अमित कुमार आनंद ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ताविश रजा अवैध पिस्तौल अलीगढ़ से अपने मामा से लेकर आया था।

free counter
अभी तक पाठक संख्या