दिल्ली में CM Bhajanlal ने कही बड़ी बात, कहा- हमारी डबल इंजन सरकार… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, नवंबर 29, 2025

दिल्ली में CM Bhajanlal ने कही बड़ी बात, कहा- हमारी डबल इंजन सरकार…

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पिछले एक दशक में भारत में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। जीएसटी, श्रम सुधार से एक राष्ट्र-एक बाजार की अवधारणा विकसित हुई है, वहीं भारतमाला, सागरमाला, उड़ान जैसी योजनाओं से देशभर में परिवहन व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, यूपीआई के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा एवं तकनीकी नवाचारों से विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री) के 98वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बात कही है।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्य के रूप में इस राष्ट्रीय यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हमारी डबल इंजन सरकार के शासन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा दृष्टिकोण तीन स्तंभों सुधार, स्थिरता और अवसर पर आधारित है।

हमारी सरकार ने अब तक कई महत्वपूर्ण काम किए

भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) के माध्यम से प्रदेश के 17 जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 9.24 प्रतिशत की कमी आई है। राजस्थान 12.2 प्रतिशत की जीडीपी से आगे बढ़ रहा है, जो राष्ट्रीय औसत 9.7 प्रतिशत से अधिक है। हमारी सरकार राजस्थान को नया इनवेस्टमेंट हब बनने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। राजस्थान में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो प्रणाली और डिजिटल नवाचारों को लागू किया गया है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें