Gehlot का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- यह खाली घोषणाएं करने वाली सरकार… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, नवंबर 29, 2025

Gehlot का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- यह खाली घोषणाएं करने वाली सरकार…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएक गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा पहले घोषणा करने और बाद में काम न होने से जुड़े प्रश्न के जवाब में बड़ी बात कही है।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार है क्या यहां पर? सरकार तो है नहीं, सरकार नाम की चीज नहीं है। क्या घोषणाएं करते हैं, भूल जाते हैं। दो बजट पेश कर चुके हैं मेरे ख्याल से, जूली साहब बताएँगे , जो दो बजट पेश कर चुके हैं उस पर तो कार्यवाही शुरू नहीं हो रही अभी।

हमारे वक्त में जो फैसले थे ,सड़कों के हों, चाहे किसी संस्थाओं के हों, बिल्डिंगों के हों, वह काम भी आगे पूरी तरह नहीं बढ़ पा रहे हैं। यह खाली घोषणाएं करने वाली सरकार है ये। काम कुछ नहीं कर रही है।

PC:wionews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें