नौगांवा सादात/जिला अमरोहा - दबंगो ने बुजुर्ग महिला के घर पर जड़ा ताला, बेघर हुई महिला ने लगाई न्याय की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 05, 2025

नौगांवा सादात/जिला अमरोहा - दबंगो ने बुजुर्ग महिला के घर पर जड़ा ताला, बेघर हुई महिला ने लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com

जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दबंगों द्वारा उसके घर पर ताला लगाकर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। घर पर ताला लगने के बाद महिला जैतून निशा बेघर हो गई हैं और कड़ाके की ठंड में रहने का कोई ठिकाना नहीं है। वह लगातार जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही हैं।


पीड़िता  जैतून निशा पत्नी अयूब खां निवासी गाँव बोहरा ने अधिकारियों दिए गए शिकायती पत्र मे बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। उनकी गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने उनके मकान पर जबरन ताला लगा दिया और घर पर कब्जा कर लिया। जैतून निशा का कहना है कि इस घटना के कारण वह पूरी तरह से बेघर हो गई हैं। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, "इस कड़ाके की ठंड के मौसम में मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। मुझे खुले में रहना पड़ रहा है।" उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके घर का ताला खुलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर जाकर तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या