नगीना देहात/जिला बिजनौर - शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 11, 2026

नगीना देहात/जिला बिजनौर - शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर की नगीना देहात पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगाम लगाने हेतु जारी सघन अभियान मे एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। नगीना देहात थाना पुलिस ने आज रविवार को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने गत  20 दिसंबर 2025 को थाना नगीना देहात में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर में आरोप लगाया गया था कि नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ा कनकपुर निवासी अनुभव पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन शोषण किया है।


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान सामने आये तथ्यो के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें अन्य धाराएं भी जोड़ी थी। आज रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके गांव बड़ा कनकपुर, थाना क्षेत्र नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या