जिला रामपुर की टांडा पुलिस ने गला दबाकर की गयी बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले मे बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आज रविवार को हत्यारोपी युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार की गयी युवती से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
कस्बा टांडा निवासी बुजुर्ग महिला रफत शाहीन की कल शनिवार को संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद उनके परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। परिजनो द्वारा दी गयी इस तहरीर मे पड़ोसी महिला गुलफ्शा पत्नी नावेद पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र मे तनाव व दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ टांडा के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व साक्ष्यो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज रविवार को आरोपी गुलफ्शा को मौजा आजादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ कर हत्या के सटीक कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपित युवती को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक टांडा रविंद्र सिंह भाटी, महिला उपनिरीक्षक आरधना तोमर, महिला कांस्टेबल प्रिया पांडे व हेड कॉन्स्टेबल सचिन कुमार व प्रमोद कुमार शामिल रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)