उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त मामले से जुड़े एक नहीं बल्कि कुल पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो सरकारी आवास मे ही बनाए गए थे। इन वीडियो में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एक वीडियो में महिला सिपाही पुलिस की वर्दी में नजर आ रही है, जबकि अन्य वीडियो में वह सिविल ड्रेस में है।
वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। एसपी अभिषेक झा ने स्पष्ट किया कि पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में इस तरह का आचरण कतई स्वीकार्य नहीं है। एसपी ने तत्काल ही हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस प्रकरण की जाँच का दायित्व सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला आपसी प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। चर्चा है कि ये वीडियो खुद पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी मर्जी से बनाए गए थे, जो बाद में किसी तरह लीक होकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गए। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि ये वीडियो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचे।
.png)
