
इंटरनेट डेस्क। संसद के बजट सत्र के दौरान जारी हंगामे के बीच ही विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। संसद का बजट सत्र शुरू से ही हंगामेदार रहा है। आज भी इसी कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित किया गया।
खबरों के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज बोल दिया कि नियम से बोलने का हक सभी को है। सदन गतिरोध और नारेबाजी करने के लिए नहीं है। वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। आज विपक्ष के सांसदों की ओर से 'राहुल गांधी को बोलने दो' के नारे लगाए गए।
खबरों के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं की ओर से सदन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी को अगर सदन में बोलने दिया जाएगा तो सदन चलेगा नहीं तो संसद में हंगामे के आसार हैं।
PC:aninews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें