शहजादनगर/जिला रामपुर - नशे के लिए पैसे न देने पर जेठ ने बहू को पीटा, गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 05, 2026

शहजादनगर/जिला रामपुर - नशे के लिए पैसे न देने पर जेठ ने बहू को पीटा, गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
घायल रुखसाना व अस्पताल मे मौजूद परिजन 

जिला रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र से नशे के लिए रुपए न देने पर एक जेठ द्वारा अपनी ही बहू के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मारपीट मे गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।


थाना क्षेत्र के गाँव तुमड़िया निवासी पीड़िता अफसाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका जेठ फरमान नशे का आदी है। घटना के समय उसने अफसाना से नशे के लिए रुपए की मांग की थी। अफसाना द्वारा रूपये देने से साफ़ इंकार किये जाने पर फरमान आगबबूला हो गया। फरमान ने गाली-गलौज करते हुए अफसाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट मे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई।


पीड़िता के देवर उस्मान ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वे भाभी को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। उस्मान का आरोप है कि उनका भाई फरमान लंबे समय से नशे की लत का शिकार है, और आज उसी लत को पूरा करने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में अफसाना की हालत स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी फरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों को जुटा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल रिपोर्ट और घटना के अन्य सबूतों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या