![]() |
| मौके पर जांच करती पुलिस व इनसेट मे मृतका नीलम की फाइल फोटो |
जिला बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में आज सोमवार की सुबह नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव घर के एक कमरे मे पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर निवासी नितिन कुमार की शादी लगभग 2 माह पूर्व नीलम निवासी बढ़ापुर के साथ हुआ था। हाल ही मे नितिन की माँ जग्गो देवी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। कल रविवार को ही जग्गो देवी की तेहरवी थी। तेहरवी मे शामिल होने आये मेहमानो के जाने के बाद सभी परिजन सो गए थे। आज सोमवार की सुबह सोकर उठे नितिन ने देखा कि उसकी पत्नी नीलम का शव पंखे के सहारे बने फंदे से लटका हुआ है। ये मंजर देख परिवार मे कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ ही क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनो से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
मृतका की माँ मालवती व भाई राजा भी घटना का पता लगते ही मौके पर पहुँच गए। ये घटना क्षेत्र के चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतका के परिजन गहरे सदमे मे है।
.png)
