शाही /जिला बरेली - दिन मे बुर्का पहनकर रेकी व रात मे चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान 1 बदमाश को लगी गोली - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 26, 2026

शाही /जिला बरेली - दिन मे बुर्का पहनकर रेकी व रात मे चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान 1 बदमाश को लगी गोली

www.newsindia17.com

जिला बरेली की शाही थाना पुलिस ने कल देर रात हुई मुठभेड़ के बाद 2 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर गत दिनों थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के पास से 3 लाख से अधिक की नकदी, अवैध हथियार व वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद की है।


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कल बुधवार की देर रात शाही थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गत दिनों चाँद बाबू के घर चोरी करने वाले बदमाश चोरी किये गए  जेवर बेचकर मिली रकम लेकर दिल्ली भागने की फ़िराक मे है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल बीएसएनएल चौराहे  के पास घेराबंदी कर ली। मौके पर पहुंचे बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख भागने का प्रयास किया। इस दौरान शमशान के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशो की बाइक फिसल गयी और वे गिर गए। बाइक फिसलने पर गिरे बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शूरु कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक बदमाश गोली लगने पर घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।


पुलिस द्वारा की गयी पूछ्ताछ मे आरोपियों ने अपने नाम इमरान व तौक़ीफ बताये है। इनमे से इमरान मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने पर घायल हुआ है। अभियुक्तो ने बताया कि गत 5 फरवरी की रात उन्होंने बुरका पहनकर व मास्क लगाकर चाँद बाबू के घर की रेकी की थी। इसके बाद उन्होंने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पार कर  दी थी। शातिर चोरो ने चोरी किये गए जेवर स्थानीय सुनारो  को बेच दिए थे और सोने चांदी की टिक्की बनवा ली थी। पुलिस अब चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनारो और गिरोह के अन्य सदस्यो के खिलाफ  कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


पुलिस ने गिरफ्तार किये गए शातिर चोरो के कब्जे से चोरी किये गए जेवर बेचकर मिले 3 लाख 320 रूपये नकद, 315 बोर के 2 तमंचे, 3 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस व वारदात मे प्रयुक्त सीटी 100 बाइक बरामद की है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। घायल इमरान के विरुद्ध बरेली के विभिन्न थानों में चोरी और लूट जैसे संगीन अपराधों के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, तौफीक के खिलाफ भी 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर  संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या