नहटौर/जिला बिजनौर - धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, सजे नगर के सभी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर में हुआ हवन पूजन व सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 19, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, सजे नगर के सभी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर में हुआ हवन पूजन व सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

www.newsindia17.com

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।


इसी क्रम में मोहल्ला पूर्वी चौधरियान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्वान पुरोहित पंडित सुबोध भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया, जिसमें आहुतियां देकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुमधुर सुंदर कांड का भी सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और धार्मिक जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मांगलिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में एडवोकेट सौरभ मुनि त्यागी व उनकी पत्नी श्वेता त्यागी तथा आशु कौशिक व उनकी पत्नी आकांक्षा भारद्वाज सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर अशोक त्यागी, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित त्यागी, शुभम भारद्वाज, हरेंद्र त्यागी, सुनील वर्मा,अमित अग्रवाल, नक्षत्र कौशिक, अभिषेक कौशिक, अरविंद शर्मा, सुधीर पंडित जी, राकेश दत्त शर्मा व महिला शक्ति में मंजू त्यागी, शशि त्यागी, मालती शर्मा और तनु आदि मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं और धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या