बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 19, 2026

बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने अपनी सास और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने, दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सास और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसका पति दूसरे शहर मे रहकर नौकरी करता है तथा ससुर की मृत्यु हो चुकी है। पति व ससुर ने न होने पर घर में उसकी सास और वह अकेले रहते थे। आरोप है कि महिला की सास के सुनील नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते सुशील का अक्सर घर में आना-जाना होता रहता था।


इसी सब के बीच एक दिन महिला ने अपनी सास व सुनील को घर के एक कमरे मे ही आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया था। इस स्थिति मे पकड़े जाने पर दोनो घबरा गए। इसी दौरान आरोपी सुनील ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घटना के दौरान सास ने विरोध करने के बजाय अपने प्रेमी का साथ दिया और घटना का वीडियो बना लिया।


आरोप है कि सास ने बहू को धमकी दी कि यदि उसने यह बात अपने पति या मायके वालों को बताई, तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इसी वीडियो के आधार पर आरोपी सुनील पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ कई बार डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व सास ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उसे उत्तराखंड के खटीमा चलने के लिए कहा। पीड़िता द्वारा मना किये जाने पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और खटीमा ले जाया गया। वहाँ उसे एक कमरे में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ सुनील ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई।


थाना प्रभारी बरखेड़ा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सास और उसके प्रेमी सुनील के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या