नहटौर नगर में आयोजित जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन आज रविवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर एक मनोहारी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें इंद्र-इंद्राणियों की जीवंत झांकियां और बैंड-बाजों की धुनों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
भगवान ऋषभदेव जन्मोत्सव पर निकाली गयी उक्त शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय जैन मंदिर से हुआ। जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा यात्रा सराय जोखा सिंह, धर्मशाला, होलियान, चौधरियान और मुख्य बाजार जैसे प्रमुख स्थलों से होती हुए जैन विद्या मंदिर के प्रांगण मे पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुजन भगवान ऋषभदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र और इंद्राणी हाथियों व सजी-धजी बग्गियों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। उन्हे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। विशेष रूप से बाहर से आए प्रसिद्ध बैंडों की धुनों पर युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। यात्रा में सबसे आगे चल रहे 'गौरीला' के साथ युवाओं और बच्चों में सेल्फी लेने की जबरदस्त होड़ दिखी।
शोभायात्रा के जैन इंटर कॉलेज पहुंचने पर विशेष पांडुक शिला पर श्री जी को विराजमान कर मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ जलाभिषेक किया। धार्मिक क्रियाओं को विद्वान पंडितों के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव में जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद पंकज जैन, रजत जैन, अनन्त जैन, शुभ जैन, राजीव जैन, लोकेश जैन, सुकेश जैन, अशोक जैन, अनुराग जैन, डॉ. अंकुर जैन, अर्चित जैन, यश जैन, राजेश जैन, वंश जैन, अनिता जैन, अलका जैन, निशा जैन, संध्या जैन, शालू जैन, रिया जैन, शुभम जैन, सिद्धार्थ जैन, पूनम जैन, नेहा जैन, मोहित जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, पुनीत जैन, निकुंज जैन, नितिन जैन, सौरभ जैन, विवेक जैन, सुमन जैन, शैलेन्द्र जैन, आशु जैन, सपन जैन, शुभम जैन, नूतन जैन, रेखा जैन, शालिनी जैन, राखी जैन, संध्या जैन, प्रियांशी जैन, शिखा जैन, सुलेखा जैन, हेमा जैन आदि सहित भारी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
