बनियाठेर/जिला संभल - बेखौफ हुए चोरो ने मचाया तांडव, एक ही रात मे गांव के 5 घरो से नकदी व जेवरात समेटकर हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

बनियाठेर/जिला संभल - बेखौफ हुए चोरो ने मचाया तांडव, एक ही रात मे गांव के 5 घरो से नकदी व जेवरात समेटकर हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

www.newsindia17.com

जिला सम्भल के बनियाठेर थाना क्षेत्र मे सक्रिय चोरो ने कल सोमवार की रात 5 घरो को अपना निशाना बनाया। घरो मे घुसे अज्ञात चोर नकदी, जेवरात व कपड़े लेकर फरार हो गए। आज मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलो का निरिक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। घटनाओ पर आक्रोशित ग्रामीणो ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए रोष व्यक्त किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरो ने सबसे पहले थाना क्षेत्र के गाँव पुरा निवासी महेश पुत्र चंद्रपाल के घर को निशाना बनाया मगर वे वहां से अधिक सामान नही ले जा सके। इसके बाद चोर रचना पत्नी विपिन के घर का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और 8 हजार की नकदी व चाँदी के पायल चोरी कर ली।


इसके बाद चोरो ने गाँव निवासी किशनलाल के घर का ताला तोड़कर कपड़े व चाँदी के जेवर समेट लिए। यहाँ से निकले चोर आजम खान के घर पहुंचे और करीब 5 हजार की नकदी व चाँदी की पायल समेट ली। ग्रामीणो के अनुसार चोरो ने गांव के अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया था।


आज मंगलवार की सुबह सिलसिलेवार हुई इन चोरी की घटनाओ का पता लगते ही ग्रामीण थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरिक्षण  कर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणो का कहना है कि पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मे बरती जा रही लापरवाही के चलते ही चोरो के हौंसले इतने बुलंद है कि वे एक साथ कई घरो को निशाना बना रहे है। ग्रामीणो ने पुलिस से जल्द ही चोरी की इन घटनाओ का खुलासा किये जाने की मांग की है।


थानाध्यक्ष बनियाठेर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

free counter
अभी तक पाठक संख्या