मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - 24 हजार रुपए के विवाद में खूनी खेल: मासूमों के सामने दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - 24 हजार रुपए के विवाद में खूनी खेल: मासूमों के सामने दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

www.newsindia17.com
मृतक दंपत्ति की फाइल फोटो व मौके पर जाँच करती पुलिस 

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 40 हजार रूपये को लेकर हुए विवाद के चलते घर मे घुसकर दंपत्ति की निर्मम हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। हमलावरों की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दंपत्ति पर तब तक वार किए, जब तक उनकी सांसें नहीं थम गईं।घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच मे पता लगा कि इस हत्याकांड के पीछे का कारण एक कमरे का सौदा है। थाना क्षेत्र के गाँव चक्कर की मिलक निवासी राजा ने एक वर्ष पूर्व अपने पड़ोसी फहीम से एक मकान  खरीदा था। इस मकान का सौदा 2 लाख 25 हजार मे हुआ था। राजा ने 2 लाख रूपये दे दिए थे और कमरे मे रहने लगा था। बताया गया कि फहीम बकाया 25 हजार के बदले अब 40 हजार की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।


इसी 40 हजार रूपये की मांग के चलते कल सोमवार की रात दबंग राजा के घर मे घुस आये। हथियारो से लैस रहे इन दबंगो ने सम्भलने का मौका दिए बिना ही राजा आयु 30 वर्ष व उसकी पत्नी फराह आयु 28 वर्ष पर चाकूओ से हमला कर दिया। इस संघर्ष ले दौरान फराह की गोद मे मौजूद रहा उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र अब्बास भी छिटककर दूर जा गिरा। दंपती के अन्य बच्चे 5 वर्षीय आतिफ और 7 वर्षीय अफ्शा अपनी आंखों के सामने माता-पिता को लहूलुहान होते देख चीखते रहे, लेकिन हत्यारों का दिल नहीं पसीजा। हमलावरों ने पति -पत्नी के सिर से लेकर पेट तक इतने वार किए कि अस्पताल ले जाने का मौका तक नही मिला और मौके पर ही मौत हो गयी।


वारदात के वक्त घर में मौजूद मासूम बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब आठ बजे आरोपी फहीम का बेटा फरजंद, अपने भतीजे और एक अन्य साथी के साथ राजा के घर में जबरन दाखिल हुआ था। बताया गया कि बकाया पैसे को लेकर रविवार शाम को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए सोमवार रात को दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।


एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मकान के आर्थिक लेनदेन को लेकर यह विवाद सामने आया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में एहतियातन पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


मृतक राजा की मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि राजा ही पूरे परिवार का इकलौता सहारा था। अब इन तीन अनाथ मासूमों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

free counter
अभी तक पाठक संख्या