नहटौर/जिला बिजनौर - जमीन को लेकर हुए विवाद मे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - जमीन को लेकर हुए विवाद मे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कामिल से जमीन को लेकर रंजिश मे एक 63 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। धारदार हथियारो व लाठी डंडो से किये गए गए हमले मे गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को स्थानीय सीएचसी मे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव निवासी जमील अहमद आयु 63 वर्ष पुत्र लतीफ़ का गाँव निवासी कुछ दबंगो के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे जमील अहमद अपने खेत की सिंचाई करने जंगल गए थे। आरोप है कि इसी  दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरो ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडो व धारदार हथियारो से हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके दौड़ पड़े। ग्रामीणो को आता देख हमलावरजान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस हमले मे घायल हुए जमील को लेकर उनके परिजन तुरंत स्थानीय सीएचसी पहुंचे। जहाँ प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सको का कहना है कि जमील के सिर और शरीर के अन्य भागो मे काफी गहरे घाव है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पड़ताल की व जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर हुए विवाद मे मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर मे 3 नामजद व 3 अज्ञात पर हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है। आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
conter12
अभी तक पाठक संख्या